मध्यस्थता समिति
विकिमीडिया परियोजनाओं पर एक मध्यस्थता समिति (जिसे कभी-कभार संक्षेप में "ArbCom" भी कहा जाता है) कुछ ऐसे विश्वसनीय सदस्यों का एक छोटा समूह होता है जो विकिमीडिया संस्थान की कुछ परियोजनाओं पर विवाद समाधान के एक साधन का काम करते हैं। स्थानीय और सांस्कृतिक दृष्टियों के अनुसार निर्णय, नीतियाँ और कार्यविधियाँ हर परियोजना के लिए अलग-अलग होती हैं। विकिमीडिया की उपयोग की शर्तों के अनुसार सदस्य किसी विवाद के किसी ArbCom द्वारा सुलझाए जाने को बाध्य नहीं।[1] एक मध्यस्थता समिति का उपयोग करने वाली पहली विकिमीडिया परियोजना थी स्वीडिश विकिपीडिया।[2] अंग्रेज़ी विकिपीडिया का ArbCom जिमी वेल्स द्वारा साइट के पिछले स्वामी Bomis Inc. के CEO के रूप में उनकी सत्ता के एक विस्तार के रूप में बनाया गया था, ताकि सदस्यों की बीच जटिल विवादों का समाधान करने की उनकी भूमिका संभाली जा सके।[3] मध्यस्थता समितियों का उपयोग अब विकिपीडिया के 12 संस्करणों पर किया जाता है।
संरचना
समितियों में सामान्यतः पाँच से पंद्रह सदस्य होते हैं, जिन्हें मध्यस्थों के नाम से जाना जाता है। अवधियाँ लंबाई में भिन्न होती हैं, कुछ तीन साल जितनी लंबी तक।
मध्यस्थता समितियों वाली परियोजनाएँ
विकिपीडिया परियोजनाएँ
| परियोजना | स्थानीय नाम | स्थापित | ईमेल | गोपनीय विकि | टिप्पणियाँ |
|---|---|---|---|---|---|
| cs – चेक | Arbitrážní výbor | २००६ | arbcom-cs |
arbcom-cs.wikipedia.org | |
| de – जर्मन | Schiedsgericht | २००७ | arbcomde-l |
arbcom-de.wikipedia.org | |
| en – अंग्रेज़ी | Arbitration Committee | २००४ | arbcom-en |
arbcom-en.wikipedia.org | |
| fi – फ़िनिश | Välityslautakunta | २००७ | arbcom-fi.wikipedia.org | ||
| fr – फ़्रेंच | Comité de nomination | २०२० | wikipedia-fr-comite-nomination |
Limited purview. Only for appointment of CheckUsers and Suppressors. | |
| hu – हंगेरियाई | Wikitanács | २००९ | |||
| it – इतालवी | Commissione arbitrale | २०२४ | wikipedia-it-arbcom |
wikipedia-it-arbcom.wikimedia.org | UCoC के कार्यान्वयन से संबंधित शिकायतों, और सामुदायिक कार्यविधि के बाद समस्या पैदा करने वाले सदस्यों के अवरोध के लिए अपील (ध्यान दें: यह कार्यविधि प्रबंधकों पर भी लागू होती है, और इससे समुदाय द्वारा उनकी चिप्पी हटवा दी जा सकती है) से निपटता है |
| nl – डच | Arbitragecommissie | २००७ | arbcom-nl |
arbcom-nl.wikipedia.org | Due to a U4C case, it's currently unclear whether nlwiki ArbCom is still active or not |
| pl – पोलिश | Komitet Arbitrażowy | २००७ | wikipedia-pl-arbcom |
wikipedia-pl-arbcom.wikimedia.org | |
| ru – रूसी | Арбитражный комитет | २००५ | arbcom-ru |